Indian Railway News: मध्य रेलवे द्वारा 278 अनारक्षित ट्रेनों सहित कुल 854 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का किया जाएगा संचालन
Indian Railway News: A total of 854 summer special trains will be operated by Central Railway including 278 unreserved trains

Summer Special Trains: मध्य रेल अपनी नियमित ट्रेनों के अलावा, ग्रीष्म ऋतु के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अब तक 278 अनारक्षित ट्रेनों सहित कुल 854 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा।
मध्य रेल ने पहले ही ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की 356 सेवाओं की घोषणा की थी और अब यात्रियों के लाभ के लिए अतिरिक्त 498 सेवाएं चलाएगा।
अतिरिक्त 498 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। आरक्षित विशेष ट्रेन सेवा
1) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (50 सेवा)
01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। (25 सेवाएं)
01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 01.07.2025 तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 19.00 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (25 सेवाएं)
*ठहराव :* ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.
*संरचना:*, एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।
*2) एलटीटी-मऊ-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा)*
01123 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 06.04.2025 से 29.06.2025 तक (02.05.2025 को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.20 बजे मऊ पहुंचेगी। (24 सेवाएं)
01124 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 01.07.2025 तक (10.06.2025 को छोड़कर) प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 05.50 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (24 सेवाएं)
ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार।
*संरचना:*, एक वातानुकूलित -2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।
3) एलटीटी-मऊ-एलटीटी अध्यापक विशेष (टीचर्स स्पेशल) (2सेवा )*
01123 अध्यापक विशेष दिनांक 02.05.2025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.20 बजे मऊ पहुंचेगी। (1 सेवा)
01124 अध्यापक विशेष दिनांक 10.06.2025 को मऊ से 05.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (1 सेवा)
*ठहराव :* ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार।
*संरचना:*, एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।
*4) एलटीटी- बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा)*
01053 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी (24 सेवाएं)
01054 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी (24 सेवाएं)
*ठहराव:* ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी।
*संरचना:*, एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।
*5) एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी साप्ताहिक एसी विशेष (24 सेवा)*
01043 साप्ताहिक एसी विशेष दिनांक 08.04.2025 से 24.06.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी (12 सेवाएं)
01044 साप्ताहिक एसी विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी (12 सेवाएं)
*ठहराव :* ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।
संरचना: एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित-2 टियर, 15 वातानुकूलित-3 टियर, 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर कार ।
*6) सीएसएमटी – कन्याकुमारी – सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष (24 सेवा)*
01005 साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 00.30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.45 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी (12 सेवाएं)
01006 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को कन्याकुमारी से 16.45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी (12 सेवाएं)
*ठहराव :* दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, कृष्णा (केवल 01005 के लिए), रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मावरम, येलहंका, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, जोलारपेट्टई, सेलम, करूर, तिरुचिरापल्ली जंक्शन, डिंडीगुल जंक्शन, मदुरै जंक्शन, विरुधुनगर जंक्शन,तिरुनएल्वेली,वल्लियूर और नगरकोईल जं।
संरचना: चार वातानुकूलित -2 टियर, 6 वातानुकूलित-3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन।
*7) सीएसएमटी-आसनसोल-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष (24 सेवा)*
01145 साप्ताहिक दिनांक 07.04.2025 से 23.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी (12 सेवाएं)
01146 साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से रवाना होगी और तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी (12 सेवाएं)
*ठहराव :* दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, देवरिया सदर, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जं गोमो, धनबाद और कुलटी ।
संरचना: चार वातानुकूलित-2 टियर, 6 वातानुकूलित-3 टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार ।
*8) सीएसएमटी – चेन्नई – सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष (8 सेवा)*
01015 साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 30.04.2025 तक प्रत्येक बुधवार को सीएसएमटी से 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी (4 सेवाएं)
01016 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.04.2025 से 01.05.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को 04.00 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी (4 सेवाएं)
*ठहराव :* दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अदोनी, गुंतकल,
गूटी, ताड़ीपत्री, येरागुंटला, कडप्पा, रज़ामपेट, रायचूर, अरक्कोणम और पेरम्बूर।
संरचना:, एक वातानुकूलित-2 टियर, 5 वातानुकूलित-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।
*9) सीएसएमटी – श्री एम विश्वेसराय टर्मिनल बेंगलुरु – सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष (26 सेवा)*
01013 साप्ताहिक विशेष दिनांक 05.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 00.30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.55 बजे एसएमवी बेंगलुरु पहुंचेगी (13 सेवाएं)
01014 साप्ताहिक विशेष दिनांक 06.04.2025 से 29.06.2025 तक प्रत्येक रविवार को 04.40 बजे एसएमवी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.05 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी (13 सेवाएं)
ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, कुडची, रामगंगा, घटप्रभा, बेलगावी, लोढा, धारवाड़, हुबली, हावेरी, रानीबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे और तुमकुरु
संरचना:, एक वातानुकूलित -2 टियर, 5 वातानुकूलित -3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।
*10) पुणे – दानापुर- पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (50 सेवा)*
01481 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.30 बजे दानापुर पहुँचेगी (25 सेवाएं)।
01482 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 02.07.2025 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को 08.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:35 बजे पुणे पहुँचेगी (25 सेवाएं)।
*ठहराव :* दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना: 01 वातानुकूलित 2-टियर, 05 वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन
*11) पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (48 सेवा)*
01431 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 08.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 06:40 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.15 बजे ग़ाज़ीपुर सिटी पहुंचेगी।
(24 सेवाएं)।
01432 द्वि-साप्ताहिक दिनांक 10.04.2025 से 29.06.2025 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 04:20 बजे गाज़ीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:20 बजे पुणे पहुंचेगी। (24 सेवाएं)
*ठहराव :* दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन।
संरचना: 01 वातानुकूलित 2-टियर, 05 वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन
*12) पुणे – हजरत निजामुद्दीन – पुणे साप्ताहिक विशेष (24 सेवा)*
01491 साप्ताहिक विशेष दिनांक 11.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17.30 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01492 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 22.10 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे पुणे पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
*ठहराव :* लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, सवाई माधोपुर और मथुरा जंक्शन।
*संरचना:* एक वातानुकूलित 2-टियर, 4 वातानुकूलित 3-टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन।
*13) पुणे – सांगानेर – पुणे साप्ताहिक विशेष (24 सेवा)*
01433 साप्ताहिक विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक हर बुधवार को 09.45 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.40 बजे सांगानेर पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01434 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को सांगानेर से 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे पुणे पहुंचेगी। (12 सेवाएं) |
*ठहराव:* लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर।
*संरचना:* एक वातानुकूलित 2-टियर, 05 वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 02 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन
*अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवा:*
*14) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)*
01155 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 11.04.2025 से 27.06.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01156 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 12.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 20.00 बजे दानापुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।(12 सेवाएं)
ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना: 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।
*15)एलटीटी -मऊ- एलटीटी साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)*
01079 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 07.04.2025 से 23.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 22.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11.00 बजे मऊ पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01080 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 09.04.2025 से 25.06.2025 तक प्रत्येक बुधवार को 13.00 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
हॉल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार।
संरचना:, 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।
*16) पुणे- दानापुर- पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (24 सेवा)*
01105 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 08.04.2025 से 24.06.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 19.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 06.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
01106 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 10.04.2025 से 26.06.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को 08.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। (12 सेवाएं)
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।
*17) पुणे – गाजीपुर सिटी – पुणे साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (26 सेवा)*
01415 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 05.04.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को 06:40 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी (13 सेवाएं)।
01416 साप्ताहिक अनारक्षित विशेष दिनांक 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को 04:20 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.50 बजे पुणे पहुंचेगी (13 सेवाएं)।
ठहराव: दौंड कॉर्ड केबिन, अहमदनगर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन।
संरचना:, 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्डस ब्रेक वैन।
आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 01009, 01123, 01053, 01043, 01005, 01145, 01015, 01481, 01431, 01491, 01433 और 01013 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 30.03.2025 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।
सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू अनारक्षित आवास के लिए सामान्य शुल्क के साथ यूटीएस के माध्यम से अनारक्षित कोचों के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं।
विस्तृत समय और ठहराव के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

