MP News: मप्र में इस वजह से महंगी हुई जमीन, 50 हजार रुपए वर्ग मीटर तक पहुंचे दाम

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो का सफर अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन मेट्रो सिटी बनने का असर जमीनों के रेट पर दिखाई देने लगा है। राज्य में जल्दी मेट्रो दौड़ने वाली है जिसकी वजह से जमीन महंगी होने लगी है। भोपाल की नई कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव में व्यापक बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया गया है हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
जमीन के रेट में होगी बंपर उछाल (MP News)
नई कलेक्टर गाइडलाइन में करोंद क्षेत्र में जमीन की कीमत 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। मेट्रो की पहली ओरेंज लाइन भोपाल शहर में एम्स से करोंद त 14 किमी. में बिछाई जा रही है इस लाइन का 7 किलोमीटर ट्रैक ट्रायल के लिए तैयार हो चुका है। इसी का असर है कि करोंद इलाके में मेट्रो लाइन के पास जमीनों के दाम 15 हजार रूपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 50 हजार रूपये प्रति वर्गमीटर किया जाना प्रस्तावित है।
इन इलाकों में महंगी होंगी जमीनें
- — मेट्रो लाइन के पास करोंद इलाके में 40 हजार से 53 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर और कृषि भूमि 20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित की गई है।
- — सिंधी कॉलोनी में भूखंड 20 हजार से 33 हजार रुपये और कृषि भूमि 16 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है।
- — बैरसिया रोड पर 15 हजार से 28 हजार रुपये और शाहजहांनाबाद में 13 हजार से 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के दाम प्रस्तावित हैं।
- — टीटी नगर स्मार्टसिटी में प्लॉट 72 हजार और भवन एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर और बीडीए मिसरोद बर्रई में प्लॉट 25 हजार और भवन 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित हैं।


