Central Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को इस चीज के लिए एडवांस सैलरी देगी सरकार, ऐसे करना होगा आवेदन

Central Government Employees News: केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। इसके अंतर्गत कर्मचारियों को हर संभव सहायता दिया जाता है। अब सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना को आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लागू किया जाएगा और इसके अंतर्गत सरकार 9.1 परसेंट की ब्याज दर पर कर्मचारियों को एडवांस प्रदान करेगी। योजना के अंतर्गत सरकार कंप्यूटर खरीदने के लिए एडवांस प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक मिल पाएगा।

जानिए कैसे खरीद सकते हैं कंप्यूटर (Central Government Employees News)

केंद्र सरकार के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को इस योजना के तहत कंप्यूटर खरीदने के लिए 9.1% ब्याज दर पर अग्रिम राशि मंजूर की जाएगी। 2023-24 में भी यही ब्याज दर थी और अब 2024-25 के लिए भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा कर्मचारियों को पर्सनल कंप्यूटर खरीदने में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी आईपैड की खरीद सकते हैं इसके लिए भी सरकार मदद करेगी।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कंप्यूटर खरीदने के लिए सरकार एडवांस दे रही है जिससे वह आसानी से अपना कंप्यूटर खरीद पाएंगे। इससे कर्मचारियों को उसे तकनीकी उपकरणों की सुविधा दी जाएगी जो उनके कार्यों को अधिक प्रभावी और उत्पादक बनाएगा। 9.1 परसेंट की ब्याज दर पर अग्रिम राशि प्राप्त करना और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक और सस्ता विकल्प है।

ऐसे मिलेगा कंप्यूटर खरीदने एडवांस

कर्मचारी को कंप्यूटर खरीदने के लिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ सरल प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। उन्हें संबंधित विभाग से अनुमति प्राप्त करनी होगी और फिर उनके खाते में अग्रिम राशि जमा कर दी जाएगी।

Also Read:MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले एमपी के इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सैलरी में हुई 10% की बढ़ोतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button