Betul News: बैतूल में हुआ बड़ा हादसा, बाइक एक्सीडेंट में सीहोर के दो युवकों की मौत

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में आज बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है।बाइक एक्सीडेंट में सीहोर के दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि यह हादसा चिचोली थाना क्षेत्र के चिचोली नगर में हुआ है।

सामने आई जानकारी के अनुसार सीहोर के लाड़कुई गांव के दिलीप उइके (37) और देवराज (35) की कुलदेवी गोधना में स्थित देवी चंडी माता है। यह दोनों बाइक से अपनी कुल देवी के दर्शन करने के लिए सीहोर से बैतूल आ रहे थे।

इसी दौरान चिचोली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में देवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल बैतूल लाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Also Read:MP News: संपत्ति की लालच में गोली मारकर ली थी व्यवसायी की जान, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button