Betul News : मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पांच क्लस्टरों का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद

Betul News: Under the 'Mukhyamantri Jan Vishwas' program, MLA Hemant Khandelwal visited five clusters and interacted with villagers.

मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत विधायक श्री खंडेलवाल ने पांच क्लस्टरों का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद
—
33 ग्रामों सहित बैतूलबाजार नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा कर सुनी समस्याएं और सुझाव
—
42 लाख रुपए की लागत से निर्मित तीन सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण
—
Betul News : बैतूल में  मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल ने बैतूल ब्लॉक के पांच क्लस्टरों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान 33 ग्रामों सहित बैतूलबाजार नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से विकास एवं निर्माण कार्यों, स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में चर्चा की गई।

सोहागपुर, बारहवीं, गोराखार और बाघोली सहित बैतूलबाजार में आयोजित क्लस्टर बैठकों में क्षेत्र में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में नागरिकों द्वारा सड़क, नाली, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, सिंचाई सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव रखे गए। विधायक श्री खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

—-जनभागीदारी से विकास कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर—
बैठकों में कहा गया कि क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताएं स्थानीय आवश्यकताओं एवं नागरिकों के सुझावों के आधार पर तय की जाएं। विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को सुगम बनाना है। विकास कार्यों की योजना एवं क्रियान्वयन में नागरिकों की सहभागिता से कार्यों की उपयोगिता एवं प्रभावशीलता बढ़ती है।

—पांच क्लस्टरों में 33 ग्रामों के नागरिकों से संवाद—

मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत सोहागपुर क्लस्टर में जैतापुर, आरुल, बुंडाला, बंजारढाना, जुनावानी, नाहिया, साईंखंडारा, खापा, मिलानपुर एवं रोंधा सहित ग्रामों के ग्रामीणों से संवाद किया गया। बारहवीं क्लस्टर में बारहवीं, गुढ़ी, अर्जुनवाड़ी, रेढ़वा, घोघरी, डोडरामोहाड़, जावरा, थावड़ी, सुनारखापा एवं नागझिरी क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए।
गोराखार क्लस्टर में कोलगांव, मुचागोहान, गोराखार, सरंडई, गोंडी गौला, बड़ौरी, जसोन्दी, हाथीडिगर, दीनानचारसी, बोरीकास, सालार्जुन, बगदरी एवं नायकचारसी के नागरिकों से संवाद किया गया। इसी प्रकार बाघोली क्लस्टर में बाघोली, छाता, चारबन, बयावाड़ी, लोहारिया, जोड़क्या, जगधर, परसोडी, हनोत्या, हतनोरा एवं गजामढाना के ग्रामीणों से चर्चा की गई। इसके साथ ही बैतूलबाजार नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से भी विकास कार्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई।

—42 लाख रुपए की लागत से निर्मित तीन सामुदायिक भवनों का लोकार्पण—

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री विशेष निधि से 42 लाख रुपए की लागत से सोहागपुर, गोराखार एवं बाघोली में निर्मित तीन सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया गया। इन सामुदायिक भवनों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थानीय नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, सीईओ जनपद श्री रितेश चौहान, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button