Betul Crime News: बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर से विधायक बेहद नाराज, पुलिस विभाग में हो सकता बड़ा फेरबदल
Betul Crime News: MLA is very angry with the deteriorating law and order, major reshuffle may happen in the police department

Betul Crime News: शहर में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर से बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल बेहद नाराज है। मंगलवार की रात को शहर के गंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी अशोक पवार की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही बैतूल विधायक खण्डेलवाल ने तुरंत पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया से दूरभाष पर चर्चा की औऱ अपनी नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हत्या की घटना के बाद से ही विधायक लगातार एसपी के संपर्क में है। पुलिस की लचर कानून व्यवस्था को लेकर विधायक ने नाराजगी भी जताई है। विधायक ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री खंडेलवाल विधानसभा सत्र होने के कारण अभी वे भोपाल में है। बता दे कि व्यापारी की हत्या करने वाले आरोपीय अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
- यह भी पढ़ें:- Delhi metro recruitment: दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, 60000 से अधिक है सैलेरी



