Delhi metro recruitment: दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, 60000 से अधिक है सैलेरी

Delhi metro recruitment: दिल्ली मेट्रो में आप अगर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली मेट्रो ने सुपरवाइजर के पदों पर वैकेंसी निकली है। अधिक जानकारी आप ऑफिशल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तो आईए जानते हैं इससे जुड़े डीटेल्स।

दिल्ली मेट्रो के इस भर्ती के माध्यम से आप सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी पा सकते हैं। आपको 1 अप्रैल 2025 तक या उसके पहले फॉर्म भरना होगा और जो कोई उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहा है उसको सबसे पहले इससे जुड़े डिटेल्स पढ़ लेना चाहिए।

आयु सीमा (Delhi metro recruitment)

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 55 साल और अधिकतम उम्र 62 साल रखी गई है इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

योग्यता

उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

दिल्ली मेट्रो में आवेदन करने का शुल्क

DMRC भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क देना नहीं होगा।

दिल्ली मेट्रो में सेलेक्शन होने पर मिलेगी सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन दिल्ली मेट्रो के इन पदों के लिए होता है, तो उन्हे सैलरी के तौर पर 66000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो में ऐसे होगा चयन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Also Read:MP News: एमपी के इन छात्रों को सरकार देगी 10500, DBT के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी पूरी राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button