MP Weather Update: मध्यप्रदेश के आधा दर्जन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, वज्रपात की संभावना
MP Weather Update: Alert of rain with thunderstorm in half a dozen districts of Madhya Pradesh, possibility of lightning

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मेहर जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
19 और 20 मार्च को बरसेंगे बादल
आगामी 19 और 20 मार्च को मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना बनी है। 19 मार्च को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जबलपुर, कटनी, सागर, डिंडोरी, खंडवा अनूपपुर, झाबुआ, रतलाम, जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
20 मार्च को खंडवा हरदा बैतूल पांढुर्णा छिंदवाड़ा नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सागर, अशोकनगर, गुना, सिवनी, शिवपुर, मुरैना, डिंडोरी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, मऊगंज, सीधी में गरज- चमक के साथ बारिश होगी। कटनी शहडोल उमरिया जिले में हेवी रेनफॉल होने संभावना बनी है।
बैतूल में भी बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ का असर बैतूल में भी देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छा गए है। जिले में बारिश की संभवना बनी है। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। उत्तर पूर्व रास्थान और दक्षिण हरियााण के ऊपर चक्रवातीय परीसंचरण बना है जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। जिले में बादल छा गए है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान 38 डिग्री से कम होकर 34 डिग्री से पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी 18 और 19 मार्च को बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी है। इन दो दिन बारिश होने के बाद 20 और 21 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावन है। मार्च के आखरी सप्ताह में फिर एक नया सिस्टम बनने आरैर मौमत में बदलाव आने के संभावना बनी है।
बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिस किसानों ने गेहूं की देरी से बोनी की है, ऐसे किसानों की फसल कटाई का काम जारी है। बारिश होने की स्थिति में किसानों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। फसल कटाई के साथ-साथ कुछ किसानों ने खेत में ढेर लगाए है। बारिश होती है तो फसल भिगने की संभावना बनी रहेंगी। किसानों को नुकसान भी हो सकता है। बारिश होती है तो आम की फसल को भी नुकसान हो सकता है। अभी आम की फसल में छोटी-छोटी कैरियां लगी है। बारिश और तेज हवाएं चलती है तो कैरी नीचे गिर जाएगी।



