MP Today News: मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव है जहां के लड़कों कुंवारे रहने की नौबत आ गई है। अब इन ग्रामीणों की समस्या का समाधान टेलीकॉम कंपनियों के मालिक मुकेश अंबानी और और सुनील मित्तल कर सकते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नयेगाव नाम का एक कस्बा है जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं है। नेटवर्क नहीं होने के कारण इस गांव के लड़कों से कोई भी लड़कियां शादी करने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी सामने आई कि इस गांव आबादी 850 लोगों की है। इस गांव में दो दर्जन ऐसे युवक है जिनकी उम्र बढ़ते जा रही है लेकिन विवाह नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण लड़की वाले विवाह करने से इनकार करते है।बताया जा रहा है कि इस गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है। मोबाइल पर बात करने के लिए गांव से 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गाँव के युवकों ने जियो, एयरटेल कंपनी के मालिकों और सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि वे गाँव में मोबाईल टावर लगाए ताकि गांव में नेटवर्क आने से उनका विवाह हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह गांव टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है और जंगल में होने के कारण एवं मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क आने से अविवाहित युवाओं की जिंदगी में खुशियां आ सकती है।