Holi Astrology News: 100 साल बाद होली पर आया ऐसा मुहूर्त, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Holi Astrology News: होली के त्यौहार में अब चंद दिन ही बाकी है। इस साल 14 मार्च यानी कि शुक्रवार को होली का त्यौहार मनाया जा रहा है और इसी दिन संजोग से सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। 14 मार्च को ग्रहो के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 100 वर्षों के बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण एक दुर्लभ संजोग में बन रहा है।
जानिए कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण (Holi Astrology News)
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह यूरोप ऑस्ट्रेलिया उत्तरी दक्षिणी अमेरिका अंटार्कटिक महासागर सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। 14 मार्च को सुबह 9:27 पर यह शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 3:30 पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चंद्र ग्रहण लगा एक विशेष संयोग माना जा रहा है क्योंकि इस दिन सूर्य गोचर भी हो रहा है इसलिए यह महत्वपूर्ण है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार होली के दिन सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण के दुर्लभ संजोग से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के साथ होने वाला सूर्य गोचर का संजोग बेहद शुभ होगा। रुके हुए कार्य पुरे होंगे साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा और उन्नति होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण बेहद शुभ होगा। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के साथ होने वाला सूर्य गोचर शुभ होगा। इससे परिवार के अंदर सुख शांति बनी रहेगी और जीवन में सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।