
बैतूल– सतपुड़ा की वादियों में बसा बैतूल गर्मी से आग की भट्टी की तरह जल रहा है। गर्मी से लोग हलाकान हो गए है। आज शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 26.7 और अधिकतम तापमान 42.8 दर्ज किया है। इसके पहले इस सीजन में तापमान 42.5 डिग्री तक पहुँचा था। इसके बाद तापमान में लगातार उतार चढ़ाव आते रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस महीने में तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। गर्मी इतनी प्रचंड पड़ रही है कि दोपहर के समय घर बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जरूरी कामकाज होने पर ही घर से निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अगले 24 घंटे चला रहा है गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Back to top button