प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में भेजें 2-2 हजार, लेकिन इनको नहीं मिला एक भी रुपया, चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार ने बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ से अधिक किसानों से खातें में लगभग 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंग चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

जिन किसानों ने ईकेवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही जिन किसानों ने आवेदन करते समय गलत डिटेल्स डाली है उन किसानों के खाते में भी 19वीं किस्त की राशि नहीं आई है। पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया था कि ई केवाईसी जरूरी है ताकि पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़ा को रोका जा सके।

यहां कर सकते हैं संपर्क ( PM Kisan Yojana)

अगर आप पीएम किसान सम्मन निधि योजना से जुड़े हैं या फिर आपको किस्त के बारे में कुछ जानना है तो आप किसान कॉल सेंटर 18001801551 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं और यहां आपके सभी समस्याओं का हाल होगा।

जानिए खाते में कैसे चेक करें राशि

आपको अगर ये जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
इसके बाद आपको ‘Beneficiary Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे, अपना राज्य, जिला और गांव सहित अन्य जानकारी भरनी हैं
अब आपको ‘Get Report’ वाले बटन पर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी और आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आप 19वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आएंगे।

Also Read: MP News: घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, नहीं लगाना होगा दफ्तरों का चक्कर, मध्य प्रदेश में शुरू हुई नई व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button