MP News: घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन, नहीं लगाना होगा दफ्तरों का चक्कर, मध्य प्रदेश में शुरू हुई नई व्यवस्था

MP News: अब मध्य प्रदेश में बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को घर बैठे ही बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। दरअसल मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने नई सेवा शुरू करने जा रही है। किसके साथ उपभोक्ताओं को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से बिजली कनेक्शन उपलब्ध हो जाएगा।

16 जिलों में शुरू हुई व्यवस्था ( MP News )

मध्य प्रदेश की 16 जिलों में इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है ताकि किसी भी तरह की समस्या बिजली कनेक्शन लेने में ना हो और दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

सामने आई  जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए नए वर्ष में एक सौगात दी है। बिजली उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर बिजली कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत वितरण कंपनी में एमपी ऑनलाइन से अनुबंध किया है।

Also Read: MP News: मप्र में 75 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया बस स्टैंड, इन 2 शहरों के बीच बनेगी बाईपास रेल लाइन, जानिए क्या है तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button