MP Cancel Train: मप्र से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया लंबे समय के लिए रद्द, देखिए लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी

MP Cancel Train : मध्य प्रदेश से आवाजाही करने वाली दो दर्जन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 2 दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त करने का फैसला किया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के चलते उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो दर्जन ट्रेनों को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया है।
MP Cancel Train : मध्य प्रदेश से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये ट्रेनें भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरती हैं जबकि एक दर्जन ट्रेनें बदले मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगी। ट्रेन संख्या 01025 दादर-बलिया 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर 25 मार्च को, गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर 26 फरवरी को, गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा 25 मार्च को निरस्त रहेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र 25 एवं 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 26 एवं 27 मार्च को और गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर 25 एवं 26 मार्च को निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल 25 एवं 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 12941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल 25 मार्च को, गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा 23, 24, 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत 25, 26, 28 मार्च को, गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद 24 से 28 मार्च को, गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी 22 से 26 मार्च तक निरस्त रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर 25 मार्च को, गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 20903 एकता नगर-वाराणसी 25 मार्च को, गाड़ी संख्या 20904 वाराणसी-एकता नगर 27 मार्च को, गाड़ी संख्या 20961 उधना-बनारस 25 मार्च को, गाड़ी संख्या 20962 बनारस-उधना 26 मार्च को, गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा 25 मार्च को 25 मार्च को निरस्त रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर 24, 27 मार्च को,गाड़ी संख्या 22948 भागलपुर-सूरत 27 मार्च को और गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर 25 मार्च को निरस्त रहेगी।



