MP News: 250 करोड़ की लागत से मप्र में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल, मरीजो को फ्री में मिलेगा इलाज, पीएम मोदी आज करेंगे भूमि पूजन

MP News
MP News

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आज छतरपुर जिले के गढा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में 250 करोड़ की लागत से बनने वाले बालाजी सरकार इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर टीकमगढ़ के साथ निवाड़ी सागर झांसी आधे जिलों से लगभग 2 लाख लोग जुट सकते हैं।

दोपहर में शुरू होगा प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम ( MP News )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12:30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और यहां बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने के बाद मंदिर के पास ही अस्पताल का शिलान्यास करेंगे और इसके बाद मंच से सभा को संबोधित करेंगे।

इसमें देश भर के बड़ी संत शामिल हो सकते हैं।बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री सहित कई बड़े लोग यहां पर उपस्थित रहने वाले हैं। आपको बता दे कि यह अस्पताल बेहद बड़ा होगा जिसमें 100 पलंग की व्यवस्था होगी और 50 मल्टी स्पेशलिटी 20 आईसीयू 10 सिंगला सहित डेकर बेड आदि रहेंगे। आपको बता दे कि इस अस्पताल के बन जाने के बाद मरीज को फ्री में कैंसर का इलाज मिलेगा।

ऐसा रहेगा पीएम का कार्यक्रम

  • 12:30 बजे दोपहर : पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से छतरपुर के ग्राम गढ़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 12:52 बजे : गढ़ा हेलीपैड से बालाजी सरकार के मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन के बाद ग्रीन रूम में स्वागत व जलपान होगा।
  • 01:11 बजे : कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे, जिसके बाद सभा स्थल के मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर बागेश्वर धाम साइंस एवं मेडिकल इंस्टीट्यूट की फिल्म का प्रदर्शन होगा।
  • 01:21 बजे : मंच से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मुख्यमंत्री मोहन यादव का संबोधन होगा।
  • 01:30-02:00 बजे दोपहर : पीएम मोदी को संबोधन होगा, जिसके बाद हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

Also Read: MP News: मप्र के इन पांच जिलों में बनेंगे सीएनजी प्लांट, लाखों लोगों को होगा फायदा, रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button