Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें बेलपत्र के ये वास्तु उपाय, जल्द होगा विवाह, धन की कमी होगी दूर

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्यौहार का विशेष महत्व है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है और इसके साथ ही शिव परिवार की भी पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था इसलिए यह दिन शिव भक्तों के लिए खास बन जाता है। इस साल 25 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि के दिन अपनी उम्र के बराबर संख्या में बेलपत्र लें।इसके साथ ही कच्चा दूध भी लें। इतना करने के बाद एक-एक बेलपत्र को दूध में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऐसा करते हुए ओम् नमः शिवाय का जाप करें। ध्यान रहे कि बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग पर अर्पित करना है. मान्यता है कि ऐसा करने से संतान सुख का वरदान प्राप्त होता है।

बीमारी दूर करने के लिए ( Mahashivratri 2025 )

आप अगर किसी बीमारी से परेशान है तो महाशिवरात्रि के दिन तांबे के लोटे में जल डालकर उसमें पीला चंदन मिला लीजिए और 108 बेलपत्र उसमें डालकर भगवान शिव को चढ़ाई ऐसा करने से बीमारी से मुक्ति मिलती है।

जल्द विवाह के लिए

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें और ऐसा करते हुए ओम् नमः शिवाय का जाप करें. मान्यता है कि जो कोई महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र का यह उपाय करता है उसके विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं. साथ ही शीघ्र विवाह का योग बनता है।

आर्थिक उन्नति के लिए

महाशिवरात्रि के दिन जल और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक करें. इतना करने के बाद शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ बेलपत्र अपने पर्स या धन रखने वाले स्थान पर रखें. महाशिवरात्रि पर बेलपत्र के इस उपाय से आर्थिक उन्नति होती है. साथ ही अगर किसी प्रकार का आर्थिक संकट है, तो वह भी दूर होता है।

Also Read:MP Today News: मैरिज गार्डन से अपने प्रेमी के साथ फिल्मी स्टाइल में फरार हो गई दुल्हन, देखते रह गया दूल्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button