Pm Aawas Yojana: MP में पीएम आवास को लेकर बड़ी अपडेट, इनको मिलेगा नया घर और इतने रुपए

Pm Aawas Yojana
Pm Aawas Yojana

 

Pm Aawas Yojana: पीएम आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की शुरुआत हो चुकी है और इसके अंतर्गत अगले 5 सालों में कमजोर और मध्यम आय वर्ग के हितग्राहियों को 10 लाख मकान प्रदान किए जाएंगे।

सरकार के द्वारा इस योजना के लिए अनुमानित 23025 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। परिवारों को केवल घर ही नहीं बल्कि समुचित आधोसंरचना जैसे की सड़क जल सीवेज पार्क और सामाजिक अधिवेशन रचना के रूप में आंगनबाड़ी और अन्य चीज है उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में जिन चार घटकों में लाभान्वित किया जाएगा उनमें आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न तथा मध्यम आय वर्ग के पात्र हितग्राही शामिल होंगे। ईडब्ल्यूएस वर्ग के पात्र हितग्राही भी इसके अंतर्गत शामिल हो सकते हैं।

कौन होगा इस योजना के लिए पात्र ( Pm Aawas Yojana )

इस योजना में दुर्लभ आय वर्ग निम्न आय वर्ग मध्यम आय वर्ग के शहरी ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवार को शामिल किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार जिनके पास देश के किसी भी शहर में अपना पक्का मकान नहीं है वह इस योजना के पात्र होंगे।

Also Read:MP News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद मोहन सरकार अलर्ट, एमपी के रेलवे स्टेशनों पर की गई ये व्यवस्था

इस योजना के अंतर्गत विधवा, अविवाहित महिला, दिव्यांग,वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर,अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक समाज के वंचित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत सरकार डेढ़ लाख रुपये और राज्य अंशदान एक लाख रुपए मिलेगा। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read:MP News: पूरी तरह बदल जाएंगे यह 5 जिले, इस प्रोजेक्ट से मिलेगा लाखों लोगों को फायदा ही फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button