MP News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद मोहन सरकार अलर्ट, एमपी के रेलवे स्टेशनों पर की गई ये व्यवस्था

MP News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसा के बाद देश के कई स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । भोपाल रेलवे स्टेशन पर मोहन सरकार ने अलर्ट जारी किया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के लिए करें इंतजाम कर रहा है और छुट्टियों में भी अफसर स्टेशन की सुरक्षा देख रहे हैं।महाकुंभ जाने वाले ट्रेनों में सुरक्षा ज्यादा बढ़ाई गई है ताकि किसी भी तरह का हादसा ना हो जाए।

दिल्ली की घटना के बाद हाई अलर्ट पर भोपाल रेलवे स्टेशन के अधिकारी ( MP News )

दिल्ली के स्टेशन पर हुए दुखद भगदड़ के बाद चिंता बढ़ गई है और भोपाल रेलवे मंडल सतर्क हो गया है। यात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी छुट्टियों में भी रेलवे स्टेशन पर रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। स्टेशन पर व्यवस्था की जा रही है कि कोई भी घटना ना हो जाए।

भोपाल रेलवे मंडल से रोजाना 50 से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है और इन ट्रेनों में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं और RPF और जीआरपी को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। स्टेशनों पर भीड़ को नजर में रखने के लिए वीडियो मंगवाई जा रहे हैं और किसी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था किए गए हैं।

Also Read:MP News: मप्र में जल्द बनेगी 5 नई तहसील, जिले का पुनर्गठन करने की चल रही तैयारी

स्टेशन स्टाफ को भी विशेष निर्देश दिया गया है और उनसे कहा गया है कि अगर कहीं भीड़ ज्यादा हो तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दे। ए स्टेशनरी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है इसके साथ यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से प्लेटफार्म तक पहुंचाने का गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।

Also Read:MP News: एमपी के इन जिलों में आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानिए क्या है तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button