MP News: अब मप्र के इस शहर में बन रहा एम्स हॉस्पिटल, मरीजों को मिलेगा नंबर 1 इलाज

MP News: इंदौर में भले ही अच्छा इलाज मिल रहा है लेकिन आज भी यहां बड़े और आधुनिक अस्पताल की कमी महसूस की जाती है।आज भी अच्छे इलाज के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। गरीब वर्ग के लोगों को अच्छे इलाज के अभाव में कई बार गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ता है और कई कंडीशन में उनकी मौत हो जाती है। हमारे देश में आज के समय में मिडिल क्लास वालों के लिए एम्स एक अच्छा अस्पताल है क्योंकि यहां चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान और उच्च स्तरीय उपचार होता है। सस्ती रेट पर यहां दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है जो की लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होता है।
इंदौर के लिए जरूरी है एम्स ( MP News )
इंदौर के पास पीथमपुर समिति कई इलाकों में फार्मा इंडस्ट्री की एंट्री हो रही है और इंदौर देश का प्रमुख फार्मा हब बन रहा है जहां 150 से अधिक फार्मा कंपनी का काम कर रही है। ऐसे में एम्स बनने से इंदौर में मेडिकल रिसर्च फार्मा इंडस्ट्री और शिक्षा शिक्षा का स्तर बढ़ जाएगा और यहां के स्थानीय बीमारियों पर स्टडी होगा। इसके साथ ही साथ मेडिकल क्षेत्र के स्टूडेंट को भी काफी सुविधा मिलेगी।
इन बीमारियों के लिए होगा रिसर्च
मालवा क्षेत्र में सास को पोषण एनीमिया और किडनी रोग एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। एम्स में इन सभी बीमारियों पर रिसर्च किया जाता है और इसके बाद इलाज किया जाता है. एम्स की स्थापना के बाद इन सब मरीजों के लिए विशेष प्रकार का रिसर्च किया जाएगा और उसके बाद इनका इलाज किया जाएगा। इंदौर में एम्स बनने से मिडिल क्लास लोगों को काफी फायदा होने वाला है इसके साथ ही साथ मिडिल क्लास लोगों को अच्छा इलाज भी मिलेगा।
एम्स बनने से मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
● सस्ती और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं
● महज 10 से 100 रुपए में ओपीडी परामर्श और सस्ती सर्जरी।
● निशुल्क या सस्ती दवाइयां – सरकार द्वारा अधिकतर जीवन रक्षक दवाएं मुफ्त दी जाती हैं।
● सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं
● कैंसर, न्यूरो, कार्डियक, ऑर्थोपेडिक जैसी बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज।
● मेडिकल रिसर्च और शिक्षा को बढ़ावा
● एम्स बनने से इंदौर में चिकित्सा अनुसंधान और मेडिकल शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी
इन विभागों में रिसर्च व आधुनिक तकनीक से मिलेगा इलाज
-जनरल मेडिसिन
-कार्डियोलॉजी
-ऑर्थोपेडिक्स
-न्यूरोलॉजी
-पेडियाट्रिक्स
-गायनेकोलॉजी
-सर्जरी
-ऑन्कोलॉजी
-नेफ्रोलॉजी
-हेमेटोलॉजी
-पल्मोनोलॉजी
-पीडियाट्रिक सर्जरी
-इमरजेंसी मेडिसिन
-दंत चिकित्सा
-नैदानिक पैथोलॉजी स्ट्रोक सेंटर
Also Read:MP News: मप्र में किसानों पर सेटेलाइट से नजर रख रही सरकार, पराली जलती मिलीं तो होगी बड़ी कार्रवाई


