UP MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 14 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बुलाई इमरजेंसी बैठा, प्रधानमंत्री की हालत पर नजर
UP MahaKumbh 2025: 14 people died due to stampede in Prayagraj Mahakumbh, CM Yogi called an emergency, keeping an eye on the condition of the Prime Minister

UP MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम तट पर महाकुंभ में भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार रात लगभग 2:00 बजे अपवाह के चलते भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अभी मृत्यु को किसी संख्या के बारे में प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की है । घायल को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा कर हालात की जानकारी ली हैं। अब मेले में NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है।
- यह भी पढ़े:- ।Betul Mandi Bhav 28 January 2025 : आज 28 जनवरी 2025 के बैतूल और भैंसदेही मंडी भाव, उपज की आवक में आई कमी