MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों- अधिकारियों की शनिवार की छुट्टी कर दी रद्द, आदेश भी किये जारी
MP News: In Madhya Pradesh, Saturday's holiday of government employees and officers has been cancelled, orders have also been issued

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने शनिवार को दी जाने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया है। अब कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की शनिवार को मिलने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया है। इसके लिए बकायदा एक लिखित आदेश भी जारी किया है। दरअसल सहकारिता विभाग में कामकाज करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण उनकी शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी और उन्हें ऑफिस बुलाया जा रहा है।
यह जारी किए है आदेश
कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता भोपाल संभाग भोपाल में कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 16 जिनके विरूद्ध 04 कर्मचारी पदस्थ हैं। कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला भोपाल में स्वीकृत पदों की संख्या 38 जिनके विरुद्ध 16 कर्मचारी पदस्थ है। कार्यालय सहायक आयुक्त (अंकेक्षण) सहकारिता जिला भोपाल में स्वीकृत पदों की संख्या 52 जिनकी विरूद्ध 22 कर्मचारी पदस्थ है। इस प्रकार भोपाल जिले में कुल 106 में से 42 कर्मचारी ही पदस्थ है। उक्त कर्मचारियों में से 07 कर्मचारी बरिष्ठ कार्यालयों में संलग्न है।
वर्तमान में भोपाल जिले में पंजीकृत सहकारी संस्थाओं की संख्या 2095 है।
शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनायें जिले में संचालित होती है तथा जिले की पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के अंकेक्षण / निर्वाचन / शिकायतों एवं कलेक्टर महोदय द्वारा समय-समय घर दिये गये कार्य संपादित किये जाते है। इस कारण शासकीय कार्य दिवसों में कर्मचारियों को फिल्ड पर जाना होता है। कर्मचारी के फिल्ड पर जाने से शासकीय कार्यालयीन कार्य प्रभावित होता है।
अतः निर्देशानुसार कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता/उप आयुक्त सहकारिता एवं सहायक आयुक्त सहकारिता भोपाल के समस्त कर्मचारियों को शासकीय कार्यालयीन कार्य संपादित किये जाने हंतु प्रति शनिवार को कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संपादित किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है। ताकि सभी कर्मचारी फिल्ड के कार्य के साथ साथ कार्यालयीन कार्य भी सुचारू रूप से संचालित कर सके।



