MP News: मालामाल होंगे मप्र के सरकारी कर्मचारी-पेंशनर, हर महीने खाते में ज्यादा आएंगे पैसे

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नए साल में सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए साल में कर्मचारियों को 3% तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।
हर महीने इतनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी ( MP News )
जनवरी 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार 3% तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। मध्य प्रदेश और केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते का अंतर अब 6% तक हो सकता है। सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Also Read:MP News: सब्जी बेचकर करोड़ों की कमाई, आप भी ये तरीका अपनाकर बन सकते करोड़पति
केंद्रीय नेता उमाशंकर तिवारी ने जानकारी दिया कि राज्य के कर्मचारी और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते केंद्र सरकार के कर्मचारियों से 3% काम है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 93 परसेंट महंगाई भत्ता दे रही है, नहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता मिल रहा है। आपको बता दे मध्य प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स को भले ही 50% महंगाई भत्ता मिल रहा है लेकिन वही पुलिस विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों को 53 परसेंट भत्ता मिल रहा है।