Advertisement

MP News: सब्जी बेचकर करोड़ों की कमाई, आप भी ये तरीका अपनाकर बन सकते करोड़पति

MP News
MP News

MP News: आज के समय में अधिकतर लोग आधुनिक तरीके से खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले दो भाई आधुनिक तरीके से खेती करके करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं। जिले में इन दोनों भाइयों को स्मार्ट किसान के नाम से जाना जाता है।

खेतों में सब्जी की खेती कर सालाना कर रहे हैं चार करोड़ की कमाई ( MP News )

शिवपुरी जिले के कोलारस के नवोदा गांव के रहने वाले गिरवर रावत और महेंद्र रावत अपने खेतों में आधुनिक तरीके से खेती करते हैं और इन्हें सालाना चार करोड रुपए से अधिक की कमाई होती है।

सबसे बड़ी बात है कि इन दोनों भाइयों को पौधा लाने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ता है बल्कि यह खेत में फसल उगाने के लिए पौधों को अपने पॉलीहाउस में विकसित करते हैं। इनके पोली हाउस में जो पौधे तैयार होते हैं उनसे आसपास के किसानों को भी फायदा मिलता है। आसपास के किसान इसे आधुनिक तरीके के पौधे ले जाकर अपने खेत में लगाते हैं जिनसे उन्हें भी अच्छा मुनाफा होता है।

2015 में शुरू की थी सब्जी की खेती

गिरवर रावत और महेंद्र रावत ने 2015 में अपने 100 एकड़ जमीन पर खेती शुरू की थी। इन्होंने अपने खेत में पोलीहाउस बनाएं और आधुनिक तरीके से खेती करना शुरू किया। इन दोनों भाइयों ने शिवपुरी सहित पूरे मध्य प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है।

दोनों भाइयों के पास 100 एकड़ जमीन है।इनमें से चार एकड़ में पोली हाउस बनाया जाता है।80 एकड़ में यह दोनों भाई टमाटर की खेती करते हैं वहीं 12 एकड़ में गोभी की फसल तैयार करते हैं इसके साथ ही शिमला मिर्च की भी खेती करते हैं।

अलग-अलग स्टेट में जाती है इनकी सब्जियां

इन दोनों भाइयों की खेती में उगाए गए सब्जी उत्तर प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र के व्यापारी खरीदने हैं। इन्हें अपनी सब्जी बेचने के लिए मंडी नहीं जाना पड़ता है बल्कि फसल खेतों से ही आकर व्यापारी खरीद लेते हैं। सबसे बड़ी बातें की यह ऑर्गेनिक तरीके से खेती करते हैं।

Also Read:MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट, फसलों को लेकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button