MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Weather will change in Madhya Pradesh, alert of heavy rain with thunder and lightning in these districts

MP Weather Alert:  मध्य प्रदेश में जल्द  मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर से मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। तीन-चार दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। कही-कही तेज तो कही बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक  मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर को भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, अलीराजपुर के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
24 दिसंबर को यहां होगी बारिश
24 दिसंबर को सागर, दमोह, मौसम विभाग के अनुसार नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, विदिशा, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, राजगढ़, गुना, श्योपुर जिलों में बारिश की संभावना बनी है।
मप्र में 25 दिसंबर को यहां बरसेंगे बादल
25 दिसंबर को रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी जिलों में भी बारिश का अलर्ट है।
यहां छाया रहेगा घना कोहरा
अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रानी की संभावना है।
फिर बदला मौसम तापमान में एक डिग्री की गिरावट
बैतूल जिले में फिर मौसम बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिर से अब जिलेवासियों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। अभी कुछ दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। रविवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। तापमान 10.0 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले एक दो दिन के भीतर जिले में मौसम बदलने और बादल छाने की संभावना बनी है। बादल छाने की स्थिति में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन में भी अब हल्की ठंड का अहसास हो रहा हैं, तेज धूप का असर कम होते जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक इस सीजन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंचा हैं। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी आना शुरू हो गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनवरी माह में तापमान और गिरने की संभावना बनी है। उत्तर भारत क्षेत्र में जैसे ही बर्फबारी होगी उसका असर जिले में भी देखने को मिलेगा। जनवरी-फरवरी दो महीने जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button