Betul Accident News : ट्रक की टक्कर से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Betul Accident News : बैतूल। बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में बैतूल-परतवाड़ा के स्टेट हाइवे पर रविवार की रात आयशर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई परतवाड़ा महाराष्ट्र से शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान सावलमेंढा के पास तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में खोमाई निवासी राहुल झारेकर (27), बोखारीखापा निवासी दक्ष गायकवाड़ (15) की मौत हो गई। हादसे में दोनों मृतकों के सिर में गंभीर चोट आई थी। एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक गंभीर घायल था। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण दूसरे भाई की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

भैंसदेही पुलिस के एसआई रामप्रकाश कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात की है। बाइक सवार दोनों भाई बाइक से परतवाड़ा से शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इस दौरान सावलमेंढा के पास आयशर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से राहुल की मौके पर मौत हुई थी। वही दक्ष को अस्पताल लाते समय भी उसकी मृत्यु गई।

इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस को ट्रक का नंबर मिल गया है। पुलिस नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। इस हादसे के बाद दोनों गांव मे मातम छा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button