दो कारो की आपस में भिड़ंत, 5 लोग घायल, हादसे के बाद दोनों वाहन पलटे

  • ज्ञानू लोखंडे
    बैतूल– गुरुवार की रात को ग्राम भडूस के पास दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को भडूस के पास दो कार आपस मे टकरा गई। हादसे में सुधा नारे निवासी आमला, स्वेता सरले निवासी बडोरा, दिनेश नारे आमला, श्यामरती गाडगे निवासी दनोरा, विजय गाडगे निवासी दनोरा, घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया मामूली चोट होने के बाद ओपीडी उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों कार पलट गई। यात्रियों ने जैसे तैसे गेट खोल कर बाहर निकले। गनीमत यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह से वापस लौटते समय हादसा होना बताया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button