Betul Fertilizer News:  किसानों के लिए राहत भरी खबर, डीएपी खाद की रैक बैतूल पहुँची,

Betul Fertilizer News: Relief news for farmers, DAP fertilizer rack reached Betul,

Betul Fertilizer News:  बैतूल जिले में डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। इस बीच डीएपी की खाद की एक रैक बैतूल पहुंची। जल्द ही अब खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। किसानों को सोसायटियों से आसानी से खाद उपलब्ध होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 2700 मीट्रिक टन डीएपी खाद की रैक बैतूल पहुंची है। रैक के पहुंचते ही परिवहन का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। खाद को जल्द ही सोसायटियों में भेजा जाएगा। जिले में अब खाद की किल्लत नहीं रहेगी। जिन किसानों का बोवनी कार्य होना है, उन्हें आसानी से खाद उपलब्ध हो जाएगा। अधिकतर किसानों का बोवनी पूरा हो चुका है। रबी फसल में बोवनी के समय डीएपी खाद का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। कई दिनों से डीएपी खाद की डिमांड थी। आखिरकार खाद की रैक पहुंच गई है। खाद आने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों को डीएपी की जगह एनपीके खाद थमाया जा रहा था। किसान दूसरा खाद लेने के लिए तैयार नहीं थे। अब किसानों को डीएपी खाद ही उपलब्ध हो पाएगा। 
70 फीसदी खाद सोसायटियों में जाएगा
अधिकारियों के मुताबिक 2700 मीट्रिक टन खाद सोसायटियों को वितरित किया जाएगा। कुछ फीसदी खाद निजी दुकानों के लिए सप्लाई होगा। अधिकारियों का कहना है खाद की रैक पहुंचने के बाद जिले में खाद की किल्लत नहीं रहेगी। शासन के निर्देशानुसार खाद सबसे पहले सोसायटियों को भेजा जा रहा है। कई दिनों से सोसायटियां डीएपी खाद की डिमांड कर रही थीं। सोसायटियों की संख्या के आधार पर खाद की सप्लाई करेंगे। 
कई दिनों से बनी है खाद की किल्लत
किसानों का कहना है कि जिले में कई दिनों से खाद की किल्लत बनी हुई है। बोवनी के समय डीएपी खाद की सबसे ज्यादा डिमांड है, लेकिन किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एनपीके खाद में डीएपी की तरह पोषक तत्व मौजूद है। किसान इसका उपयोग भी कर सकते है। किसानों को भले ही एनपीके खाद डालने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन किसान डीएपी खाद की राह देख रहे है। हालांकि अब किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 
इनका कहना…
मंगलवार को डीएपी खाद की रैक बैतूल पहुंच गई है। खाद को सोसायटियों में भेजा जाएगा। अब खाद की किल्लत नहीं रहेगी। यूरिया खाद का पहले से ही स्टॉक रखा हुआ है। 
रामवीर सिंह राजपूत, एसडीओ कृषि विभाग बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button