Crime News Today: रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपी रंजीत की संपत्ति होगी कुर्की, प्रमोद की अधिमान्यता रद्द

Crime News Today: Ranjit's property will be confiscated in Ravindra Deshmukh suicide case, Pramod's preference will be cancelled

Crime News Today:  बेतुल जिले के थाना सारणी के अंतर्गत बगडोना निवासी  चर्चित रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में पुलिस में आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एक आरोपी की अधिमान्यता रद्द कर दी है। इस प्रकरण के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।
आरोपीयों पर  इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) द्वारा अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 5000 रुपये  कर दी गई है।
  आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
आरोपी रंजीत सिंह, जो घटना के बाद से फरार है, अपनी उपस्थिति लगातार छुपा रहा है। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सारणी श्री देवकरण डेहरिया द्वारा  उसकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है। 22 नवम्बर को न्यायालय से आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को 4 दिसंबर 2024 तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अगर वह तय समय पर उपस्थित नहीं होता है तो न्यायालय के आदेश का उल्लंघन मानते हुए उसकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।
 आरोपी पत्रकार की अधिमान्यता रद्द
इस प्रकरण में आरोपी प्रमोद गुप्ता (पिता रघुपति गुप्ता, उम्र 49 वर्ष, निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड, पाथाखेड़ा) अधिमान्य पत्रकार था। प्रकरण की गंभीरता और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा उनकी अधिमान्यता रद्द कर दी गई है।
 पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने आम जनता से अपील की है कि शेष फरार आरोपियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और इस प्रकरण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button