IPS Tanushree Story: जम्मू में तैनात इस महिला IPS को देख थर थर कांपते हैं अपराधी, पहले ही प्रयास में बन गई थीं अफसर

IPS Tanushree Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है। वैसे तो हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा को देते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना काफी मुश्किल होता है और कड़ी मेहनत के बाद ही इस परीक्षा में सफलता मिल पाती है। इस आर्टिकल में हम आपको आइपीएस तनुश्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहले प्रयास में 2016 में इस परीक्षा में सफलता हासिल की। तैयारी के दौरान ही तनु श्री की शादी हो गई थी ऐसे में उन्होंने अपना घर संभालते हुए इस परीक्षा को पास कर दिखाया।
बिहार में हुआ है तनुश्री का जन्म ( IPS Tanushree Story )

तनुश्री बिहार के रहने वाली है और उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी जिला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई यहीं से की और 12वीं की पढ़ाई के लिए तनुश्री बोकारो चली गई। बोकारो स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से उन्होंने पढ़ाई किया इसके बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी दिल्ली से किया।
Also Read:MP News: इन 20 जिलों में 100 से अधिक छात्रावास बनाएगी मोहन सरकार,मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, जानें क्या है पूरा प्लान
2014 में तनुश्री का सहायक कमांडेंट के रूप में सीआरपीएफ में सिलेक्शन हो गया और 2015 में उनकी शादी हो गई। ऐसे में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां को संभालते हुए यूपीएससी की तैयारी शुरू की लेकिन उनके लिए यह सफर काफी मुश्किल था। 2016 में तनुश्री की मेहनत रंग लाई और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को पास कर दिखाया।
Also Read:MP News: एमपी के छोटे शहरों में हवाई अड्डे का होगा निर्माण, हर 200 किलोमीटर पर मिलेगी एयरपोर्ट की सुविधा, जाने क्या है तैयारी
तनुश्री की एक और बहन है जो कि सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है और वह तनुश्री की हमेशा मदद करती हैं। तनुश्री के पिता डीआईजी हैं और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी की पढ़ाई में उनकी मदद की। तनुश्री के दर से अपराधी तर-तर करते हैं और कश्मीर में भी उनका काफी नाम है।



