MP News: एमपी के छोटे शहरों में हवाई अड्डे का होगा निर्माण, हर 200 किलोमीटर पर मिलेगी एयरपोर्ट की सुविधा, जाने क्या है तैयारी

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में कई नए हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए नई पॉलिसी बनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत हर 200 किलोमीटर पर एक नया एयरपोर्ट बनेगा। अब राज्य के छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट का निर्माण होगा ताकि लोगों का सफर आसान हो। कई नई हवाई पत्तियों का विकास किया जाएगा। राज्य में पर्यटन एवं उद्योग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की एक नई विमानन पॉलिसी में इस बात पर विचार किया जा रहा है।

हर छोटे शहरों में मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा ( MP News )

मध्य प्रदेश में अब जिला और ब्लॉक स्तर पर भी हवाई यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में कई नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है जो कि पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। राज्य में हर 200 किलोमीटर पर हवाई अड्डे का निर्माण होगा इसके साथ 150 किलोमीटर पर भी हवाई पट्टी बनाई जाएगी।

Also Read:MP News: एमपी के इन छात्रों के खाते में आएगा ₹25000, जारी हुआ आदेश

फिलहाल राज्य में है 6 एयरपोर्ट

फिलहाल मध्य प्रदेश में 6 एयरपोर्ट है और 31 जिलों में हवाई पट्टी भी बनाई गई है। राज्य सरकार के द्वारा हवाई सेवाओं के बिस्तर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और इसके अंतर्गत प्रदेश की लोक निर्माण विभाग कई एयरपोर्ट बनाएगा। राज्य में नए हेलीपैड की व्यवस्था भी की जाएगी।

Also Read:MP News: नए साल में लाडली बहनों को मिल सकती है खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹5000, मोहन सरकार की बड़ी तैयारी

सफर होगा आसान

राज्य सरकार के इस बड़े कदम से मध्य प्रदेश के लोगों का सफर आसान होगा। छोटे शहरों में हवाई पट्टी का निर्माण होने से लोग आसानी से सफर कर पाएंगे और इसके साथ ही साथ लोगों को एक शहर से दूसरे शहर में जाने में भी कोई तकलीफ नहीं होगी।

Also Read:MP Kisan News : इन किसानों को 5-5 हजार रुपए देगी सरकार, खाते में आएगी राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button