Betul Crime News Today: रिटायर्ड माल जमादार के सुने आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ
Betul Crime News Today: Lakhs of rupees stolen from the vacant house of retired goods jamadar in broad daylight, cash and jewellery stolen
Betul Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगत सिंह वार्ड पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सुन घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे आभूषण सहित नदी रुपए पर हाथ साफ कर दिए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मधुकर कामतकर भगत सिंह वार्ड पीडब्ल्यूडी कॉलोन जो कि तहसील कार्यालय के रिटायर्ड माल जमादार के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दो सोने की अंगूठी, सोने की चैन, तीन जोड़ी पायल, नेकलेस सोने का, मंगलसूत्र, नगद 6 से 7 हजार रुपये लेकर चले गए। बताया गया कि परिवार वाले बडोरा मकान निर्माण चला रहा है सभी लोग बडोरा गए थे। इस चोरी की घटना में 4 से 5 लख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। घटना सुबह 11:00 बजे से 3:00 के बीच की बताई जा रही है।

पीछे के दरवाजे से घुसे चोर
चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर प्रवेश हुए और उन्होंने घर के अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवरात और नदी रुपए पर हाथ साफ कर दिए हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि पीछे का दरवाजा खुला रह गया हो और चोरो ने फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर के पीछे का दरवाजा टूटा नहीं है। इससे संभावना है कि गेट भूल वस खुला रह गया हो। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया।



