Ration Card Update: 30 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना कट जाएगा राशन कार्ड से नाम, नहीं मिलेगा फ्री में अनाज

Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर अभी तक आपने ई केवाईसी नहीं करवाई है तो फटाफट ई केवाईसी करवा लीजिए नहीं तो आपका राशन कार्ड से नाम कट जाएगा। ऐसे लोगों का दिसंबर से अनाज का लाभ मिलना बंद हो सकता है। सरकार ने ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है और अभी के समय में करोड़ों लोगों ने ईकेवाईसी करा लिया है।
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकार ने 30 नवंबर तक ई केवाईसी करवाने की तारीख तय की है। इसलिए हर हाल में 30 नवंबर तक राजस्थान के लोगों को राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी करवाना होगा। ई केवाईसी के लिए राशन कार्ड में सभी सदस्यों का सत्यापन करना जरूरी है और अगर ई केवाईसी नहीं हुआ तो उसे सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण, जाने अधिकारियों की लिस्ट
ई केवाईसी नहीं करवाई तो कटेगा राशन से नाम ( Ration Card Update )
ध्यान रहे जिन लाभार्थियों ने तय तारीख तक eKYC नहीं करवाई है तो उनको दिसंबर से राशन का लाभ नहीं मिलेगा और खाद्य सुरक्षा सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा।सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि 30 नवम्बर 2024 तक योजना से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों का eKYC करवाना अनिवार्य है।



