MP Transfer News: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण, जाने अधिकारियों की लिस्ट

MP Transfer News: Transfer of Madhya Pradesh State Administrative Service officers, know the list of officers

MP Transfer News:  मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया है। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिन ने गुरुवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक ह्रदयेश कुमार श्रीवास्तव उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उप सचिव मध्य प्रदेश शासन पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया है। 
मनीष श्रीवास्तव को राजस्व आयुक्त कार्यालय पदस्थ किया
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव बृजेश सक्सेना ने 14 नवंबर गुरुवार को जारी किए गए आदेश में राज्य शासन ने मनीष श्रीवास्तव प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक प्रभारी उपयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button