Indian Railway: तत्काल टिकट से जुड़े नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें वरना होगी परेशानी

Indian Railway: कई बार ऐसा होता है हम अचानक से कहीं यात्रा पर जाना पड़ता है ऐसे में हमें टिकट की जरूरत पड़ती है लेकिन ट्रेन में अचानक से कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। कहीं अचानक से सफर करना हो तो लोग तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं लेकिन तत्काल टिकट मिलने में भी परेशानी होती है। तत्काल टिकट से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं इसके बारे में आपको जानना चाहिए।

आईए जानते हैं तत्काल टिकट से जुड़े जरूरी नियम ( Indian Railway )

  • तत्काल एक टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होती है जबकि नॉन एसी की बुकिंग 11:00 से शुरू होती है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
  • तत्काल टिकट के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं इसके साथ ही साथ भारतीय रेलवे के द्वारा पूरे देश में कंप्यूटराइज पेसेजंर रिजर्वेशन सेंटर काउंटर बनाया गया है यहां से भी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा सहित आठ जिलों में अवकाश घोषित

  • नए नियमों के अनुसार एक आईपी एड्रेस से अधिकतम दो टिकट बुक हो सकता है।
  • नए नियम के अनुसार तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक रजिस्टर्ड एजेंट बुकिंग नहीं कर सकते हैं ऐसा इसलिए किया गया है ताकि एजेंट बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग न कर पाए।
  • फ़्रॉड बुकिंग को रोकने के लिए कैप्चा कोड जरूरी कर दिया गया है इसलिए लॉग इन या रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा।

Also Read:MP News: दिसंबर से शुरू हो सकते हैं लाडली बहना योजना के लिए नए आवेदन, बहने तैयार रखें ये दस्तावेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button