MP News: मप्र में 1230 किमी की 27 सड़क मंजूर, 20 हजार करोड़ होंगे खर्च, इन जिलों का सफर होगा आसान*

MP News: मध्य प्रदेश में यातायात को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है। राज्य में 27 परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल के दौरे पर आए थे तब उन्होंने सड़क निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति देने का वादा किया था। आपको बता दे कि नितिन गडकरी के द्वारा लखनादौ-रायपुर फोरलेन को भी जबलपुर से जोड़ने की मंजूरी दे दी गई है।
विकास को मिलेगी नई दिशा ( MP News )

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केंद्र सरकार से आगरा किया था कि जल्द इन सड़कों को नई दिशा दिया जाए क्योंकि इन सड़कों के बनने से विकास होगा और राज्य में समृद्धि आएगी।लखनादौन-रायपुर फोरलेन में मंडला के आसपास जबलपुर को एक कनेक्टिविटी प्वाइंट से जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर और रायपुर के बीच सफर काफी आसान होगा।
NHAI के निगरानी में बनाई जाएगी ये सड़के
बैतूल से खंडवा: बैतूल से मोहदा और मोहदा से बाराकुंड तक 2-लेन निर्माण 1200 करोड़ रुपये के निवेश से होगा।
देशगांव-खरगोन: इस सड़क को 1700 करोड़ की लागत से 4 लेन में बदला जाएगा।
खरगोन-बड़वानी: परियोजना में 1,000 करोड़ रुपए से बनेगा।
बरेठा घाट: इटारसी-बैतूल के 20 किमी हिस्से को 550 करोड़ की लागत से 4-लेन में बदलेंगे।
सलकनपुर-नसरुल्लागंज-बुदनी-बाड़ी: 41 किमी को 650 करोड़ आवंटित किए।
झाबुआ-रायपुरिया-पेटलावद सेक्शन: इस परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपए का प्रावधान।
बैतूल-खंडवा: 33 किमी के लिए 381 करोड़ की मंजूरी।
सागर-कानपुर: सतिया घाट से अंगोर तक 55 किमी की सड़क के लिए 1,006 करोड़ की मंजूरी।
सागर-कानपुर: एमपी/यूपी सीमा तक के 44 किमी के हिस्से को 996 करोड़ की मंजूरी।
ग्वालियर सिटी बायपास: पश्चिमी क्षेत्र में 29 किमी बायपास पर 1005 करोड़ रुपए की मंजूरी।
ओरछा-झांसी: एनएच-76 से जोड़ने 14 किमी 491 करोड़ मंजूरी।
सागर बायपास: 26 किमी लंबे बाईपास को 756 करोड़ की मंजूरी।
जबलपुर-दमोह: 80 किमी इस परियोजना पर 1,773 करोड़ मंजूर।
रीवा-सीधी: 30 किमी सेक्शन पर 1,500 करोड़ स्वीकृत।
Also Read :MP DA News: 7.50 लाख कर्मचारियों को अलग से मिलेगी एक महीने की सैलरी की राशि, DA पर बड़ा अपडेट भी…
सड़क बनने से सफर होगा आसान
सड़कों के निर्माण होने से सफर काफी आसान होगा और साथ ही साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी पंख लगेंगे। कोई ऐसी सड़के हैं जिनके निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी गई है लेकिन निर्माण कार्य की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।



