MP News : मध्य प्रदेश में सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, मुख्यमंत्री ने शुरू की तैयारी

MP News : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के विभिन्न विभागों में जल्द ही खाली पदों पर नियुक्तियां निकल जाएगी इसके पहले सभी विभागों से खाली पदों की सूची मांगी गई है। जिन विभागों में रिक्तियां खाली होगी उसमें बंपर बहाली की जाएगी।
PCS के खाली पदों पर भी होंगी नियुक्तियां ( MP News )
बीते 5 नवंबर को वल्लभ भवन में आयोजित केबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग समेत अन्य विभागों से पीएससी से भरे जाने वाले पदों की जानकारी मांगी है। बता दें प्रदेश में बड़ी संख्या में पीएससी से भरे जाने वाले पद खाली हैं। अब सरकार इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।
Also Read:Betul Today News: किसानों की खुशहाली के लिए पूर्व विधायक निलय डागा की मां ताप्ती चुनरी पद यात्रा 15 नवंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु
मार्च 2025 से पहले होगी बंपर भर्ती
मोहन सरकार मार्च 2025 से पहले ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरियां देना चाह रही है। इसलिए विभागों को टाइम लिमिट दी गई है। साथ ही उनसे कर्मचारी और खाली पदों की सूची भी संपूर्ण जानकारी के साथ मांगी है।
Also Read:MP News: लाडली बहनों को सरकारी नौकरी देगी मोहन सरकार, जल्द इस डिपार्टमेंट में आएगी वैकेंसी
इसमें आरक्षित वर्ग के कर्मचारी-अधिकारी और खाली पदों की जानकारी देने को कहा गया है. कितने बैकलॉग पद खाली हैं, जहां मार्च 2025 तक भर्ती की जा सकती है. इसके अलावा भी सरकार ने विभागों से विभिन्न जानकारियां मांगी हैं।



