MP News: लाडली बहनों को सरकारी नौकरी देगी मोहन सरकार, जल्द इस डिपार्टमेंट में आएगी वैकेंसी

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एमपी के महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को लाडली बहन योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है। वहीं अब मोहन सरकार राज्य के महिलाओं को स्थाई रोजगार देने का प्रबंध कर रही है। तय किया गया की 15000 से अधिक लाडली बहनों को सरकारी नौकरी दिया जाएगा।
इस डिपार्टमेंट में आएगी वैकेंसी ( MP News )
एमपी के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी दिया कि मध्य प्रदेश की 12670 मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी में उन्नयन करने की मंजूरी मिल गई है। पूर्ण आंगनवाड़ी में उन्नयन होने के बाद लाडली बहनों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही कई जिलों में नए चिकित्सालय बनाए जा रहे हैं जिसमें बहनों को सरकारी नौकरी मिलेगी। कुल मिलाकर राज्य की बहनों को 15000 पदों पर सरकारी नौकरी देने का प्रबंध किया जाएगा।
Also Read:MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर
महिला सशक्तिकरण को दिया जाएगा बढ़ावा
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण योजना चलाई जाती है जिसके अंतर्गत महिलाओं को स्टार्टअप के लिए लोन दिया जाता है। सफलता के लिए सरकार महिलाओं को ट्रेनिंग भी देती है।
Also Read:MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर
राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वंय सहायता समूह का गठन किया जाता है। यहां महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और इसके साथ ही साथ बिजनेस से जुड़े तमाम स्कील महिलाओं को सिखाया जाता है।



