MP News: मप्र में लाडली बहनों को 3 नहीं 5 हजार देंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव!

MP News:
MP News

MP News: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है ताकि वह अपना जीवन अच्छे से बिता सके। इसी दौरान लाडली बहनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

बुधनी विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम ने किया बड़ा ऐलान ( MP News )

सीएम मोहन यादव ने बुदनी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में लाडली बहन योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़कर ₹5000 हो जाए।

Also Read:MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि दी जाती थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।

Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, सर्दी के बीच कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट

हालांकि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के ऐलान के बाद लाडली बहन योजना की राशि में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन अभी इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि कब से लाडली बहन योजना की राशि बढ़ेगी।

Also Read:MP News: मप्र में कर्मचारियों के DA और एरियर की राशि इस महीने से आएगी खाते में, प्रोसेस हुई शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button