MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर

MP News: श्रीलंका के खिलाफ 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी जिसमें मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले अमन चौकसे नजर आएंगे। अमन चौकसे बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले हैं। आपको बता दे कि यह सीरीज बीसीसीआई के संरक्षण में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया ( DCCI) के द्वारा खेला जाएगा जो डेट इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित रहेगा।
अमन चौक से मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान है और हाल ही में बिहार के पटना में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक T20 नेशनल चैंपियनशिप मैन ऑफ द सीरीज भी रहे।
Also Read:MP News : लाडली बहनों के बाद अब इन्हें भी सरकार देगी हर महीने ₹1000, ऐसे करें आवेदन
ऑल राउंडर है अमन ( MP News )
22 साल के अमन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं और बधिर समूह में आईपीएल भी खेल चुके हैं जिसे डीपीएल कहा जाता है। आपको बता दे वह उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा थे और मैन ऑफ द सीरीज थे। डीपीएल में जम्मू के टीम का भी वह हिस्सा रह चुके हैं।
Also Read:MP News : एमपी के किसानों को शिवराज सिंह ने दी खुली छूट, बोलें-खर्चा भी देगी सरकार
अमन के चयन से परिवार वालों में खुशी
अमन के बीकॉम की डिग्री पूरी करने के बाद वह क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और वह एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। आज अमन के परिवार में और उनके गांव में खुशी का माहौल है। अमन दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके परिवार में खुशियां देखने को मिल रही है।


