MP News: महाकालेश्वर मंदिर में सेवा का मौका, 500 पदों पर भर्ती, ये युवाओं को ही मिलेगी नौकरी, CM ने की घोषणा*

MP News
MP News

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि महाकालेश्वर मंदिर में 500 पदों पर होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी। इसको लेकर भोपाल में बैठक हुई जिसके बाद फैसले पर मोहर लग गई है। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में 500 होमगार्ड की तैनाती को लेकर घोषणा की है।

आपको बता दे कि इसमें केवल उज्जैन के युवाओं को ही मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि इन होम गार्ड्स की सैलरी राज्य सरकार नहीं देगी बल्कि इसका पूरा खर्चा महाकाल मंदिर समिति के द्वारा उठाया जाएगा।

Also Read:Betul Today News: किसानों की खुशहाली के लिए पूर्व विधायक निलय डागा की मां ताप्ती चुनरी पद यात्रा 15 नवंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

वृत्त विभाग की अनुमति के बाद आएगी वैकेंसी ( MP News )

धार्मिक न्यास विभाग के लोकार्पण पर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा की व्यवस्था होमगार्ड के हाथ सौंपने की घोषणा की थी और इसको लेकर एक बैठक हुआ जिसमें 500 पदों पर होमगार्ड की बहाली का आदेश दिया गया। लेकिन अभी इस पर वित्त विभाग की औपचारिक अनुमति नहीं मिली है। वित्त विभाग की अनुमति के बाद बहाली की जाएगी।

Also Read:MP News: एयरपोर्ट जैसा बनेगा मध्यप्रदेश का यह रेलवे स्टेशन, यहां मिलेंगी हाई क्लास सुविधा

उज्जैन के युवाओं को मिलेगा मौका

फिलहाल जानकारी सामने आई है कि इस भर्ती में केवल उज्जैन के युवाओं को ही मौका दिया जाएगा। इन गार्ड की सैलरी मंदिर परिसर के द्वारा दी जाएगी। आपको बता दे कि पहले निजी कंपनियों के हाथ में महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा की व्यवस्था थी जिसके बाद कई बार इल्जाम लगाया गया कि यह पैसा लेकर लोगों को दर्शन करते हैं जिसके बाद से अब निजी हाथों से सुरक्षा व्यवस्था हटाने की बात कही गई है।

Also Read:MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button