MP Ladli Bahna Yojana: एमपी की इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी 18वीं किस्त की राशि , जारी हुआ आदेश

MP Ladli Bahna Yojana
MP Ladli Bahna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। 9 नवंबर को महिलाओं के खाते में मोहन सरकार के द्वारा 18वीं किस्त के 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

कई महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।

वार्षिक आय सीमा ( MP Ladli Bahna Yojana    )

जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

आयकरदाता परिवार को नहीं मिलेगा लाभ

जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Also Read:MP News : लाडली बहनों के बाद अब इन्हें भी सरकार देगी हर महीने ₹1000, ऐसे करें आवेदन

सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी

लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Also Read: MP News : एमपी के किसानों को शिवराज सिंह ने दी खुली छूट, बोलें-खर्चा भी देगी सरकार

जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?

राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।

Also Read:MP Today News: बैतूल के युवक- युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button