MP News : एमपी के किसानों को शिवराज सिंह ने दी खुली छूट, बोलें-खर्चा भी देगी सरकार

MP News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। इस बार शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए छूट दिया है और कहा है कि किसान जहां चाहे वहा जाकर अपनी फसल बेच सकते हैं सिर्फ इतना ही नहीं किसानों को मंडी आने जाने का खर्च देने का ऐलान भी शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
विजयपुर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान ( MP News )
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बीजापुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार किया और यहीं से उन्होंने पुराने अंदाज में बड़ा ऐलान कर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार सरकार पर्यंत्न कर रही है। फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदारी के लिए कार्य कर रही है और किस जहां चाहे जाकर अपना फसल बेच सकते हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में उनकी गारंटी फेल हो गई इसके साथ ही उन्होंने कहा की लाडली बहनों के लिए भी उन्होंने कुछ नहीं किया।
Also Read:MP Holiday News: मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को रहेगा अवकाश, इन जिलों में जारी हुए छुट्टी के आदेश



