MP Today News: बैतूल के युवक- युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
MP Today News: Betul boy and girl committed suicide by hanging themselves in Bhopal, police started investigation
MP Today News: भोपाल के अयोध्या नगर में बैतूल के युवक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अयोध्या नगर से थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि गुरुवार शाम को अयोध्या नगर में बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसनुर निवासी युवक सोनू पिता रमेश महाले और युवती घाना निवासी पायल गुजरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।



