SSC GD के लिए अगर आपने किया है फॉर्म अप्लाई तो फटाफट करें ये काम, अगर चूके तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म

SSC GD : आप अगर SSC GD के लिए फॉर्म अप्लाई किए हैं तो यह खबर आपके लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि थोड़ी सी गलती करने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। एसएससी के द्वारा 5 नवंबर से करेक्शन विंडो खोल दिया गया है जो कि कल 7 नवंबर तक खुला रहेगा ऐसे में आप 7 नवंबर तक जो भी गलतियां फॉर्म में है उसे सुधार ले वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
जारी किए गए नोटिस में SSC नें दिया गाइडलाइन
एसएससी ने अधिसूचना में कहा, “यदि पहले से भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार/परिवर्तन करना आवश्यक है, तो उम्मीदवार इसके लिए ‘आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो’ सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के परिवर्तन/सुधार/संशोधन के लिए उपर्युक्त सुधार विंडो की समाप्ति के बाद प्राप्त अनुरोध जैसे कि पोस्ट, फैक्स, ई-मेल, हाथ से आदि, आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सरसरी तौर पर खारिज कर दिए जाएंगे।”
एसएससी ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 14 अक्टूबर को बंद कर दी थी। भर्ती परीक्षा 39,481 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
Also Read:MP Breaking News : मोहन यादव ने सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दी खुशखबरी! अब नौकरी में इतना मिलेगा आरक्षण
SSC GD 2025: वैकेंसी डिटेल
बीएसएफ: 15654 पद
सीआईएसएफ: 7145 पद
सीआरपीएफ: 11541 पद
एसएसबी: 819 पद
आईटीबीपी: 3017 पद
एआर: 1248 पद
एसएसएफ: 35 पद
एनसीबी: 22 पद
एग्जाम पैटर्न
सीबीटी 160 अंकों (80 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक) का होगा और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
Also Read:Betul Crime News Today: मासूम बेटी को जमीन पर पटक्कर हत्या करने वाला आरोपित पिता को किया गिरफ्तार
एसएससी जीडी 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से जांचने की सलाह दी जाती है।



