MP Breaking News : मोहन यादव ने सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दी खुशखबरी! अब नौकरी में इतना मिलेगा आरक्षण

MP Breaking News : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आज मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महिला आरक्षण बढ़ा दिया है। पहले यह आरक्षण 33% था। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें एमपी सिविल सेवा में महिलाओं का आरक्षण 33 की जगह 35% करने का निर्णय लिया गया। यह आरक्षण आने वाली सभी नियुक्ति में दिया जाएगा।
Also Read:Ladli Bahana Yojana 3000 Rupey: MP की लाडली बहनों को ₹3000 महीना देने पर अपडेट, सामने आई बड़ी खबर!
MP Breaking News
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में गेहूं उपार्जन में किसानों को बोनस के प्रस्ताव को भी रखा गया। किसानों को 165 रुपए प्रति क्विंटल के बोनस के लिए 604 करोड रुपए की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा। वहीं मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए आयु 40 से बढ़कर 50 साल करने का प्रस्ताव रखा । जबकि मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए 254 सरकारी समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।
Also Read:MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, हर महीने वेतन से 6050 रुपए तक की कटौती



