MP Weather Alert: दीपावली पर मध्य प्रदेश के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
MP Weather Alert: Rain alert in four districts of Madhya Pradesh on Diwali, possibility of lightning
MP Weather Alert: मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया की अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। यानी दीपावली पर इन जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा और धूप खिली रहेगी।
इन जिलों में दर्ज की बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक मंगलवार शाम को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। बिजुरी 35.8, मवई 22.8 मिमी बारिश दर्ज की है।
पचमढ़ी में तापमान 14.8 डिग्री
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में कई जिलों के तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी है।


