MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा, गिरने लगा तापमान
MP Weather Update Today: Bhopal is the coldest in Madhya Pradesh, temperature started falling
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। राजधानी भोपाल सबसे ज्यादा ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान अब नीचे गिरते जा रहा है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।यह प्रदेश में सबसे कम तापमान दर्ज किया है। इसके अलावा शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 15.3 सीहोर में 15.4 पचमढ़ी में 15.8 डिग्री तापमान दर्ज किया है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
जल्द ही दस्तक दे सकती है कड़ाके की ठंड
प्रदेश में जल्द ठंड दस्तक तक दे सकती है। पर जिलों में धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है। भोपाल और पचमढ़ी का तापमान कम होने से रातें अब सर्द होने लगी है। उत्तर भारत में बर्फबारी होती है तो इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। नवंबर माह से ठंड के तेवर में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।



