MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म, अब शुरू होगी ठंड, पचमढ़ी में राते होने लगी सर्द
MP Weather Update: The rainy season is over in Madhya Pradesh, now the cold will start, nights are getting cold in Pachmarhi

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म हो गया है। अब बारिश के आसार नही है। जल्द ही अब ठंड का दौर आने वाला है। मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तेजी से तापमान कम होने लगा है। न्यूनतम तापमान गिरने से राते सर्द होने लगी है। ठंड का दौर पूरे प्रदेश में शुरू हो जाएगा।

पचमढ़ी में तापमान सबसे कम
प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान इन दिनों सबसे कम है। रात का तापमान 14.4 डिग्री पर पहुँच गया है। न्यूनतम तापमान कम होने से रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। हालाकि प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी राते गर्म है।


