Dhanteras 2024: कमाई होने के बाद भी घर में छाई रहती है कंगाली, तो धनतेरस के दिन करें ये अचूक उपाय, मेहरबान हो जाएगी मां लक्ष्मी
Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस के त्यौहार का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में इस दिन धनवंतरि कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष तौर से की जाती है। इस दिन पूजा पाठ करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं और धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दिन पूजा करने से धन की कमी नहीं रहती।
कब मनाया जाएगा धनतेरस ( Dhanteras 2024 )

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर के दिन धनतेरस है और इस दिन लोग विशेष तौर पर खरीदारी करते हैं। लेकिन आपको जानना चाहिए कि इस किन-किन चीजों का खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन करें इन चीजों की खरीदारी

धनिया की खरीदारी: धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धनिया खरीद कर इससे जुड़े अचूक उपाय करने से आपके जीवन की समस्या दूर होगी और कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
Also Read: Vastu tips for rubber plant : दिवाली पर लगाएं पैसों को पौधा, चुंबक की तरह खींच लेता है धन
धनिया के अचूक उपाय
धनतेरस के दिन धनिया की खरीददारी करके आपको मां धनवंतरी कुबेर देव और माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाना चाहिए और दूसरे दिन उसे धनिया को उठाकर लाल पोटली में बांधकर अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और कभी भी आपके घर में धान की कमी नहीं होगी।


