MP Airlines News : प्रदेश के हर जिले में बनेगी सरकारी हवाई पट्टी, 999 रुपए में होगा सफर
MP Airlines News : मध्य प्रदेश के हर जिले में सरकारी हवाई पट्टी लगाई जाएगी। सरकार 999 रुपए से हवाई सफर कराएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान कही। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इससे अब सस्ता हवाई सफर आसान हो जाएगा। पूरे प्रदेश के लिए एक और गुड न्यूज हैं। अब सरकार ने पूरे प्रदेश में ही हवाई सफर के लिए योजना बना ली हैं।
999 में भोपाल का सफर (MP Airlines News)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर नागरिक हवाई यात्रा कर सकें। बस मध्यप्रदेश सरकार इसी सपने को पूरा करने के दिशा में कदम उठा रही हैं। रीवा एयरपोर्ट इसका उदाहरण हैं। आने वाले एक महीने तक रीवा से भोपाल के बीच हवाई यात्रा का किराया सिर्फ 999 रुपए होगा।
सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से भविष्य में मालवाहक विमान भी उड़ान भरेंगे। इससे रीवा में व्यापार और उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में राज्य का बजट 7 लाख करोड़ के ऊपर जाएगा।
विकास में नहीं आएगी पैसे की कमी
रीवा एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी। बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश में अथाह सोने का भंडार मिला हैं। आने वाले टाइम में सोने की खदान पूरे मप्र को मालामाल बनाएगी। इसके अलावा MP के छिंदवाड़ा और बैतूल में कोल बेड मीथेन (सीबीएम) की नई खदाने शुरू होगी। लगभग 5 हजार करोड़ इस योजना पर सरकार खर्च करेगी।



